Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
यूपीएससी की तैयारी कम अश्लील वीडियो बनाने में ज्यादा रुचि ले रहा था मृतक रामकेश

यूपीएससी की तैयारी कम अश्लील वीडियो बनाने में ज्यादा रुचि ले रहा था मृतक रामकेश

नई दिल्ली,। दिल्ली के तिमारपुर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 32 वर्षीय रामकेश मीणा की हत्या का मामला दिन-ब-दिन और भी भयावह होता जा रहा है। अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग के विवाद में उनकी लिव-इन पार्टनर ने अपनाए हथकंडे इतने चालाकी भरे हैं कि पुलिस भी स्तब्ध है। अब जांच में एक नया खुलासा हुआ है कि रामकेश के पास उनकी पार्टनर के अलावा 15 अन्य महिलाओं के अश्लील वीडियो का संग्रह था। उनके फ्लैट से जब्त एक हार्ड डिस्क में ये वीडियो बरामद हुए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच चल रही है। इसका मकसद महिलाओं की पहचान करना और यह पता लगाना है कि ये रिकॉर्डिंग सहमति से हुई थीं या जबरन। मतलब ये है कि मृतक यूपीएससी की तैयारी से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाने में रुचि ले रहा था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!