Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
कडाके की ठंड के बीच रेंग रहे रेल के पहिये

कडाके की ठंड के बीच रेंग रहे रेल के पहिये

घंटों बिलंब से जबलपुर पहुँच रही ट्रेनें
जबलपुर। उत्तर भारत सहित देश के कई ‎हस्से में जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के पफलस्वरूप आम जनजीवन के साथ ही सडक व रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है । जहां एक ओर घने कोहरे से हाई वेज पर हर दिन वाहनों के बीच दुर्घटनाओं का क्रम जारी है तो वहीं रेल गाडियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। कोहरे की घनी चादर के कारण दृश्यता कम होने से ‎वशेष तौर पर दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों से जबलपुर आने वाली प्रमुख ट्रेनें अपनी निर्धारित समय सारणी से बुरी तरह पिछड़ गई हैं। सोमवार की सुबह घने कोहरे ने देर रात से जबर्दस्त असर दिखाया जिसका प्रभाव रेल संचालन पर पड़ा। जबलपुर आने वाली गाडिय़ां घंटों लेट चल रही थी। इसका असर प्रीमियम ट्रेन रीवा-कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई है, जो लगभग 1 घंटा से ज्यादा लेट हुई। वहीं दिल्ली से आने वाली गोंडवाना, महाकोशल, श्रीधाम एक्सप्रेस भी 2 से 7 घंटों तक लेट चल रही थी। श्रीधाम एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियाँ आज घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को इस ठिठुरन भरी ठंड में रेलवे स्टेशनों पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेनों की इस लेटलतीफी के कारण केवल जबलपुर ही नहीं, बल्कि कटनी, सतना और मैहर जैसे स्टेशनों पर भी यात्री परेशान दिखे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!