Dark Mode
  • Thursday, 31 July 2025
दिल्ली का सबसे पुराना क्लब रोशनआरा खुला, साल 2023 में हुआ था सील

दिल्ली का सबसे पुराना क्लब रोशनआरा खुला, साल 2023 में हुआ था सील

दिल्ली का सबसे पुराना क्लब रोशनआरा खुला, साल 2023 में हुआ था सील

 

100 साल पुराना रोशनआरा क्लब, जिसे अंग्रेजों ने बनवाया था अब दिल्लीवालों के लिए खुल गया है। रविवार को रोशनारा क्लब को रेनोवेशन के बाद जनता के लिए खोल दिया गया है। 15 अगस्त 1922 को स्थापित हुआ यह क्लब पहले ब्रिटिश अधिकारियों के लिए एक सोशल हब हुआ करता था। इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेटी बेगम रोशनआरा के नाम पर बनाया गया था। बता दें कि रोशन आरा बेगम मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की तीसरी बेटी थीं। साल 2023 में क्लब की लीज खत्म हो जाने की वजह से इसे सील किया गया था। करीब दो सालों तक चले सुधार के बाद यह क्लब आधिकारिक तौर पर अब एक बार फिर जनता के लिए खोल दिया गया है। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि यह प्राचीन क्लब, अपने विरासत औपनिवेशिक आकर्षण, पुरातन वास्तुकला और रोमांचकारी खेल गतिविधियों के संग, अब दिल्लीवासियों के लिए यह लोकप्रिय स्थल एक बार फिर से खोल दिया गया है।

 

क्या है रोशनारा क्लब का इतिहास?

रोशनआरा क्लब में भारतीय क्रिकेट प्रशासकों की पहली बैठक हुई थी। 1928 में BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ) की स्थापना सोसाइटी के तौर पर इसी क्लब में हुआ था। इसी ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच साल 1931 में पहला अभ्यास मैच भी हुआ था। इसके अलावा यहां पर रणजी मैच का भी आयोजन किया जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्लब लगभग 23.25 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इतना ही नहीं यह क्लब 57 एकड़ में फैले लंबे-चौड़े रोशनारा बाग का भी हिस्सा है। जो दिल्ली के बड़े बागों में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि शहजादी रोशनारा बेगम को लाल किले की गहमागहमी रास नहीं आती थी। इसीलिए, साल 1650 के आसपास शाहजहानाबाद की चारदीवारी से करीब तीन किलोमीटर दूर एक भव्य और खूबसूरत मुगल बाग का निर्माण कराया गया — जो न केवल सुकून का स्थान बना, बल्कि शाही ठाठ-बाठ का प्रतीक भी रहा।

 

क्लब में क्या-क्या बदलाव हुआ

 

* पुराने झूमर और फर्नीच को पहले जैसा रखा गया है, लेकिन उन्हें नए रंग-रूप में सजाया गया है

 

* मैंगलोर-टाइल्स से बनी छत को बदलकर लकड़ी की खूबसूरत छत बना दी गई है

 

* यूरोपीय डिजाइन की पुरानी खिड़कियां और दरवाजे भी बदले गए हैं

 

 

रोशनारा क्लब की फीस और सदस्यता क्या है?

 

फिलहाल DDA की ओर से सदस्यता शुल्क को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि,

रोशनारा क्लब अब आम नागरिकों के लिए भी सदस्यता योग्य होगा, जो कि पहले सिर्फ मुख्य लोगों के लिए हुआ करता था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!