त्विषा शर्मा मौत मामले में CBI ने किया सीन रीक्रिएशन, जांच तेज
भोपाल में मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच कर रही सीबीआई ने मामले की पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन किया। जांच एजेंसी की टीम दोनों प्रमुख आरोपियों को बागमुगालिया स्थित उस घर में लेकर पहुंची, जहां यह घटना हुई थी। अधिकारियों ने सुरक्षा के बीच पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने और तथ्यों की पुष्टि करने का प्रयास किया। इस दौरान टीम अपने साथ त्विषा के वजन के समान एक डमी भी लेकर पहुंची, जिसकी मदद से घटना के विभिन्न पहलुओं का परीक्षण किया गया। जांच एजेंसी सभी संभावित परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!