
यमुना बाजार कॉलोनी में बाढ़ का खतरा!
यमुना बाजार कॉलोनी में बाढ़ का खतरा! स्थानीय लोगों की उड़ी नींद
दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ रहा है। रविवार देर रात करीब 2 बजे हथिनी कुंड बैराज से लगभग 1.05 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बता दें कि हथनी कुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं और उसका सारा पानी यमुना में भेजा गया है। अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में भी हालात कहीं पंजाब और जम्मू जैसे न हो जाएं। दिल्ली में यमुना का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान के ऊपर बह रहा था। ऐसे में हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है साथ ही बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो सकती है। बता दें कि दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में तो कल से बाढ़ जैसे हालात दिखने भी लगे हैं। यमुना का पानी कॉलोनी की गलियों में घुस गया है और लोग अपना सामान समेटकर कैंप की तरफ जा रहे हैं। सोमवार देर शाम यमुना नदी का जलस्तर बढ़ते ही यमुना बाजार इलाके की कॉलोनी में पानी घुसना शुरू हो गया। कुछ ही घंटों में स्थिति इतनी खराब हो गई कि घरों में पानी घुस गया और लोग अपना सामान लेकर छतों या राहत कैंपों की ओर जाने लगे।
दिल्ली में ये इलाके डूबेंगे सबसे पहले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यमुना में जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति को और गंभीर बना देगा। बता दें कि यमुना फ्रंट लाइन से जुड़े इलाके सबसे पहले प्रभावित होंगे। जिनमें अक्षरधाम, ओखला से लेकर यमुना पार के इलाके जो यमुना के करीब बने हुए हैं, ये सबसे पहले बाढ़ की चपेट में आएंगे। इसके अलावा और भी ऐसे कई इलाके हैं जहां पानी भर जाता है। उदाहरण के तौर पर कहे तो संगम विहार इलाके में अगर 15 मिनट तक बारिश हो जाती है तो 52 मिलियन लीटर के करीब पानी भर जाता है।
दिल्ली का ऑल्ड रेलवे ब्रिज आज से बंद
भारतीय मौसम विभाग ने आज अपने अपडेट में कहा है कि फिलहाल पूरे दिन दिल्ली का यही हाल रहने वाला है। Orange अलर्ट जारी कर दिया गया है, इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में करीब दो दिन लगता है। स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि मंगलवार दोपहर तक दिल्ली-एनसीआर में यमुना में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे तक पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.94 मीटर हो गया था, जो 205.33 मीटर के खतरे के स्तर से थोड़ा नीचे है। जलस्तर 206 मीटर होते ही लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, आज 2 सितंबर को सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.68m दर्ज किया गया है। यमुना नदी के जलस्तर को देखने के बाद दिल्ली सरकार ने ऑल्ड रेलवे ब्रिज पर यातायात और आम जनता की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!