गुरुग्राम नगर निगम का नया GIS मैप लॉन्च, एक क्लिक में मिलेगी वार्ड और जोन की जानकारी
गुरुग्राम नगर निगम (MCG) ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी वेबसाइट पर इंटरैक्टिव जीआईएस (GIS) मैप लॉन्च किया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी किसी भी स्थान की प्रशासनिक जानकारी कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकेंगे। हाल ही में नगर निगम को चार के बजाय आठ जोन में विभाजित किया गया है।
मैप पर किसी स्थान का चयन करते ही वार्ड संख्या, जोन, क्लस्टर, कॉलोनी का नाम, पुरानी डिवीजन की जानकारी तथा कॉलोनी स्वीकृत है या अवैध, इसका विवरण दिखाई देगा। साथ ही यह भी पता चलेगा कि क्षेत्र 900 मीटर सीमा के दायरे में आता है या नहीं।
नगर निगम का कहना है कि यह प्रणाली शिकायत निवारण, स्वच्छता प्रबंधन, संपत्ति कर वसूली, जलापूर्ति, सीवर व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाएगी। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने नागरिकों से फीडबैक देकर इस प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने की अपील की है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!