Dark Mode
  • Friday, 17 July 2026
बिहार के राष्ट्रीय राजमार्गों पर हाईटेक निगरानी, सड़क हादसे रोकने की नई तैयारी

बिहार के राष्ट्रीय राजमार्गों पर हाईटेक निगरानी, सड़क हादसे रोकने की नई तैयारी

पटना। बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों को कम करने के लिए हाईटेक ट्रैफिक निगरानी व्यवस्था मजबूत करने का फैसला किया है। जल्द ही 58 नए इंटरसेप्टर वाहन यातायात पुलिस बेड़े में शामिल किए जाएंगे, जिससे करीब 6,300 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की निगरानी आसान होगी। इन वाहनों में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, स्पीड गन, डिजिटल रिकॉर्डिंग और वॉयस रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ई-चालान जारी होगा। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना भी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!