Dark Mode
  • Monday, 31 August 2026
तिरंगे के अपमान पर किरेन रिजिजू ने जताई कड़ी नाराजगी

तिरंगे के अपमान पर किरेन रिजिजू ने जताई कड़ी नाराजगी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए एक प्रदर्शन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार, बीजेपी या आरएसएस की नीतियों की आलोचना करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन देश और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह प्रदर्शन उस समय हुआ, जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। भागवत अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपने निवास वाले देश के प्रति जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!