Dark Mode
  • Monday, 22 June 2026
ग्रामीण सेवा शिविरों से लाखों लोगों को मिला लाभ, गांव-गांव पहुंचीं सरकारी सेवाएं

ग्रामीण सेवा शिविरों से लाखों लोगों को मिला लाभ, गांव-गांव पहुंचीं सरकारी सेवाएं

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण योजनाओं और सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। 12 से 16 जून तक आयोजित 1,407 शिविरों में 5.76 लाख से अधिक नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला। शिविरों में राजस्व, पंचायत और स्वास्थ्य संबंधी लंबित मामलों का मौके पर समाधान किया गया। हजारों नामांतरण, प्रमाण पत्र और अन्य प्रशासनिक कार्य निपटाए गए। साथ ही किसानों का पंजीकरण, स्वामित्व अधिकार वितरण, स्वच्छता योजनाओं का क्रियान्वयन और स्वास्थ्य जांच अभियान भी चलाए गए। इन शिविरों से ग्रामीणों को राहत मिली और सरकारी सेवाएं सीधे गांवों तक पहुंच सकीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!