Dark Mode
  • Tuesday, 02 June 2026
27 राज्यसभा सीटों और विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी

27 राज्यसभा सीटों और विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी

-18 जून को होगा मतदान, उसी दिन शाम को मतगणना
-नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने 27 राज्यसभा सीटों तथा तीन राज्यों की विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी सीटों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार मतदान 18 जून सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और इसी दिन शाम बजे से मतगणना की जाएगी। आयोग के अनुसार, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडू और उड़ीसा में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। वहीं, बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा कर्नाटक में चार राज्यसभा और सात विधान परिषद सीटों पर भी मतदान होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!