लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। उन्होंने लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।" प्रधानमंत्री की इस शुभकामना को राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक माना जा रहा है। राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!