Dark Mode
  • Tuesday, 03 March 2026
समयपुर बादली ट्रिपल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

समयपुर बादली ट्रिपल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में अनीता और उनकी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या मामले की गुत्थी अब सुलझ गई है। जैसा कि 26 फरवरी को New India Herald की तरफ से हमने इस मामले में कई खुलासे किए थे। फरार मुनचुन केवट न केवल कर्जदार था, बल्कि वह आनलाइन सट्टे और शराब का आदि भी था। करीब पांच लाख रुपये कर्ज में दबे मुनचुन इन दिनों परेशान चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई गई थी कि आर्थिक तंगी झेल रहे मुनचुन ने ही अपनी पत्नी समेत तीनों बेटियों की गला रेतने के बाद फरार हो गया हो। अब इस ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है, डीसीपी आउटर नॉर्थ, श्री हरेश्वर वी. स्वामी ने अपने प्रेश कॉनफ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि आरोपित मुनचुन ने ही अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की है। ऐसा बताया गया है कि पत्नी की हत्या करते समय बड़ी बेटी उठकर रोने लगी थी, इसके बाद भी आरोपित पिता का दिल नहीं पसीजा। बेटियां गवाह न बन जाएं, इसलिए तीनों बेटियों की भी गला रेतकर फरार हो गया। हत्या से पहले आरोपित ने आजादपुर मंडी से 90 रुपये में कटहल काटने वाला चाकू खरीदा था। जिसे घर पर आने के बाद छिपाकर कर रख दिया था। फिर पूरी रात सभी के सोने का इंतजार करने लगा। बुधवार तड़के चार बजे सभी के गले रेतकर ई-रिक्शा से जीटी करनाल हाई-वे तक पहुंचा। फिर वहां से आटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर शताब्दी ट्रेन से बिना टिकट राजस्थान के किशनगढ़ मंडी पहुंच गया। जहां छिपकर वह रह रहा था। समयपुर बादली पुलिस ने आरोपित को यहीं से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपित मुनचुन ने पुलिस को बताया कि वह अपने पैतृक गांव जिला पटना के मोकिमपुर में रहने वाले जानकार मिथलेश से करीब तीन लाख रुपये समेत अन्य लोगों से कुल 13 लाख रुपये कर्ज लेकर आनलाइन सट्टे में हार चुका था। बीते कुछ दिनों से मिथलेश उसकी पत्नी अनीता को काल कर रुपये लौटाने की बात कर रहा था। मिथलेश ने 23 फरवरी को मुनचुन को काल कर कहा कि अगर वह रुपये नहीं लौटा सकता है तो वह अपनी पत्नी अनीता और बेटियों के उनके हवाले कर दे। अनीता उसके साथ रहेगी, जबकि बेटियों से वह काम कराएगा। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसी दिन उसने फैसला किया कि वह अपने पत्नी को मार देगा। पुलिस जांच में पता चला कि मंगलवार दो पहर में आरोपित मुनचुन आजादपुर मंडी से घर आ गया था। शाम में होेली की खरीदारी की। फिर रात में सोने के बाद पहले पत्नी, फिर बड़ी बेटी, उसके दो अन्य बेटियों के पांच मिनट के अंदर गला रेत दिए। फिर कपड़े बदलकर फरार हो गया। रास्ते में उसने चाकू फेंक दिया। जिसका पता पुलिस लगा रही है। आरोपित ने बताया कि एक योजना के तहत इस वारदात को उसने अंजाम दिया। इस काम में कोई और उसके साथ नहीं था, बल्कि अकेला ही अंजाम दिया। आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि हत्याओं के बाद उसने आत्महत्या का मन बनाया था। लेकिन चाहकर भी वह आत्महत्या नहीं कर सका। उसने सोचा था कि बादली रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेन के सामने आकर वह अपनी जान दे देगा। लेकिन ऐसा उसने किया नहीं। फिर वह राजस्थान के रामगढ़ स्थित सब्जी मंडी में पहुंच गया। जहां उसने छह वर्ष पूर्व काम किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सीपी कानून व व्यस्था रविंद्र सिंह यादव, पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी, समयपुर बादली एसएचओ शैलेंद्र सिंह जाखड़, एंटी-नारकोटिक्स सेल इंस्पेक्टर गौरव चौधरी, एएटीएस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में एक बड़ी टेक्निकल जांच शामिल थी, जिसमें 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों का एनालिसिस और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) टेक्नोलाजी का इस्तेमाल शामिल था। टीमों को एक साथ बिहार, तमिलनाडु और राजस्थान भेजा गया। संदिग्ध के भागने के रास्ते को दिल्ली के ट्रांसपोर्ट हब से अजमेर के पास एक छोटे से शहर तक ट्रैक कर पकड़ लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!