Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
महाराष्ट्र में फिर बड़ा राजनीतिक भूकंप आने का संकेत- रोहित पवार

महाराष्ट्र में फिर बड़ा राजनीतिक भूकंप आने का संकेत- रोहित पवार

मुंबई । महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच सत्ता संघर्ष अपने चरम पर आ पहुंचा है. अब बस सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के फैसले आने में ज्यादा वक्त नहीं रह गया है. पिछले दो दिनों से सर्वोच्च न्यायालय में डे टू डे सुनवाई शुरू है. कोर्ट पहले दलीलें सुन रहा है. फिर कोर्ट यह फैसला करने वाला है कि इस मामले की सुनवाई सात जजों के बेंच को सौंप दी जाए या फिलहाल के पांच जज ही इस पर सुनवाई करें.

ठाकरे गुट सात जजों की बेंच से सुनवाई किए जाने की मांग कर रहा है. इस बीच शरद पवार के पोते और राकांपा विधायक रोहित पवार के ट्वीट ने राजनीतिक क्षेत्र में खलबली मचा दी है. दरअसल कल उन्होंने एक ट्वीट किया है. मराठी में किए गए इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है ‘भूकंप से पहले प्राणियों और पक्षियों के व्यवहार बदलने लगते हैं. एक तरह से वे भूकंप की पूर्व सूचना होती है. ऐसा ही मेरा आज का ऑब्जर्वेशन रहा. सत्ताधारी दल के कई विधायकों से आज मुंबई में मेरी मुलाकात हुई. इस दौरान कुछ चीजों का मुझे आभास हुआ.’ खास तौर से एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की ओर यह संकेत है.

आगे रोहित पवार लिखते हैं ‘ विधायकों के चेहरे मुर्झाए हुए और बॉडी लैंग्वेज डाउन था. सत्ताधारी होते हुए भी कुछ विधायकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पा रही है. सिर्फ वित्त विभाग से खास पार्टी की फाइलें मंजूर हो रही हैं. इन फाइलों की मंजूरी में अचानक काफी तेजी आ गई है. यह किस भूकंप का संकेत हो सकता है?’ बहरहाल रोहित पवार द्वारा अपने ट्वीट में महाराष्ट्र में फिर से एक बड़े राजनीतिक भूकंप आने की आशंका की ओर इशारा किया है जिससे चर्चा एक बार फिर गर्माने लगा है.

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!