दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के संयुक्त प्रभाव से बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। इसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों में भी देखने को मिला है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा सहित कई क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!