Dark Mode
  • Wednesday, 14 October 2026
स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 12 वर्षीय छात्रा की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 12 वर्षीय छात्रा की मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जा रही छात्रा प्रियंशी ई-रिक्शा में सवार थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कूल बस ने रिक्शे को टक्कर मार दी। झटके से छात्रा सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। हादसे के समय ई-रिक्शा में अन्य बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन वे सुरक्षित रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!