राहुल गांधी पर चुप्पी, मोदी के साथ मेट्रो में दिखे सीएम विजय
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय इन दिनों अपनी संतुलित राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा में हैं। राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, चेन्नई दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का उन्होंने अपने आवास पर स्वागत कर दोपहर का भोजन कराया था। इसके अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के साथ विजय मेट्रो परियोजना के कार्यक्रम और मंदिर दर्शन में भी शामिल हुए। उनके इस रुख को केंद्र सरकार से बेहतर संबंध बनाए रखने और गठबंधन सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!